उपचार को जाते समय कैदी की रास्ते में मौत
फर्रुखाबाद
ब्यूरो रिपोर्ट
फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल में जनपद बदायूं के ग्राम सहसवान निवासी 67 वर्षीय अवतारी को 28 फरवरी 1978 को हत्या के एक मामले में सजा पड़ी थी| जिसके बाद उसे नैनी ने निकट संपूर्णानंद शिविर जेल सितारगंज में बंद किया गया था| जंहा से उसे बीते लगभग तीन वर्ष पूर्व 23 मार्च 2016 को उसे सेंट्रल जेल फतेहगढ़ भेज दिया गया था| तभी से वह सेन्ट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहा था| बीते दिनों वह जेल में टहलने के दौरान अचानक जमीन पर गिर गया था| तभी उसे उसकी हालत नाजुक थी| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| जंहा उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे कानपुर बीती रात रिफर किया गया| बंदी रक्षक उसे लेकर कानपुर जा रहे थे तभी कानपुर रोड कमालगंज के निकट उसकी मौत हो गयी| जिसकी सूचना जेल प्रशासन ने पुलिस को दी|पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| सेन्ट्रल जेल के उपकारापाल पीके सिंह ने बताया की बंदी अचानक गिर गया था जिससे उसकी हालत खराब हो गयी थी| बीती रात उसकी उपचार हेतु ले जाते समय मौत हो गयी| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
रिपोर्ट:अनिल कुमार

Post a Comment